
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के पुलिस थाना गौरझामर ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 पेटी अवैध देशी शराब एवं एक चार पहिया वाहन जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक चार पहिया वाहन में अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गौरझामर से लगभग 9 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित रानगिर तिराहा पर वाहन क्रमांक MP 15 ZQ 1926 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 9 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब एवं वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मजहर उर्फ लकी खान पिता हसरत खान निवासी टैगोर वार्ड गढ़ाकोटा, विनायक गुरु पिता सुरेंद्र गुरु निवासी गढ़ाकोटा तथा श्याम चौबे पिता देवेंद्र चौबे निवासी गढ़ाकोटा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी तथा इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना गौरझामर के पुलिसकर्मी प्रआर 1666 विजयकांत शर्मा, प्रआर 906 अशोक चौहान, प्रआर 951 अनिल कन्नौजिया तथा आरक्षक 734 शिवप्रताप सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








