
आज दिनांक 19.08.2026 को जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ आईआईएम, बोधगया परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की निगरानी, आपातकालीन प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
[yop_poll id="10"]





