
ß
रक्षाबंधन पर्व पर हाथरस के सिकंदराराऊ में ड्यूटी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर तिराहा बाजार में सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की लापरवाही को लेकर बाजार में दिनभर चर्चाएं गर्म रहीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
हाथरस में ड्यूटी के दौरान सोते दरोगा

हाथरस। सिकंदराराऊ । रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सब इंस्पेक्टर के ड्यूटी के दौरान सोने का मामला सामने आया है। कस्बा के तिराहा बाजार में सुबह 10 बजे ड्यूटी पर तैनात दरोगा नाई की दुकान पर कुर्सी पर सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद पूरे दिन बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया था। त्योहार के चलते बाजारों में भारी भीड़ थी। इसी के मद्देनजर तिराहा बाजार में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर नाई की दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए। किसी ने उनका सोते हुए वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते प्रसारित हो गया। लोगों में चर्चा है कि जब भीड़ भरे बाजार में सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब जिम्मेदार अधिकारी ही सो रहे थे स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार पर चोरी, छिनैती और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मुस्तैदी जरूरी है। इस तरह ड्यूटी के दौरान सोना लापरवाही को दर्शाता है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।।








