
हाथरस सिकंदराराऊ हाईवे के गांव बिलार पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके चलते महिला सहित तीन घायल हो गये।
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी शारदा पत्नी सुखबीर 45 वर्ष, सुखबीर 50 वर्ष और सुनीता पत्नी राकेश 40 वर्ष बाइक से हाथरस रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव लश्करगंज राखी बंधवाने जा रहे थे। जैसे ही गांव बिलार के पास पहुंचे उसी दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सडक पर गिरकर गंभीर रूप ये घायाल हो गाए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों
सिकंदराराऊ सीएचसी से गंभीर घायल महिला को रेफर करते हुए।

की लंबी कतार के चलते लंबा जाम लग गया। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने शारदा और उनके पति सुखबीर की
- हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि सुनीता का उपचार जारी है।
[yop_poll id="10"]








