A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशशामली

डिस्ट्रीब्यूटर होलसेल एसोसिएशन की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

 

web.whatsapp 88

 

संवाददाता मोहित कुमार

कांधला। डिस्ट्रीब्यूटर होलसेल एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सदस्य श्री अक्षय अग्रवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गोयल एडवोकेट ने की।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सचिन गोयल एडवोकेट को केंद्रीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) बनाए जाने पर संगठन के सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक में जीएसटी के प्रमुख बिंदुओं, व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में आग लगने अथवा स्टॉक को किसी अन्य कारण से नुकसान पहुंचने की स्थिति में मिलने वाली सरकारी सहायता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। व्यापारियों ने बताया कि प्रतिष्ठान में आग लगने या स्टॉक का बड़ा नुकसान होने की स्थिति में सरकार की ओर से वर्तमान में किसी प्रकार का प्रत्यक्ष सहयोग उपलब्ध नहीं कराया जाता है।

व्यापारियों की इस समस्या को लेकर निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापारी राहत कोष के निर्माण की मांग की जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों को भी ज्ञापन में शामिल किया जाएगा।

बैठक के अंत में व्यापारियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सदस्य अक्षय अग्रवाल द्वारा बैठक में जलपान की व्यवस्था की गई।

बैठक में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, बृजेश जैन, नीरज गुप्ता, अतुल जैन, प्रमोद अग्रवाल, आशीष जैन, राकेश सैनी, हिमांशु अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!