
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया एवं युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिला ग्रामीण मुख्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर को भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बताया,इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा दलित समाज से नफरत करती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दलित समाज से आते हैं, इसलिए हल्द्वानी में उनकी सभा स्थल को गंगाजल से धोया गया। यह संविधान का अपमान है। जब राहुल जी ने आवाज उठाई तो उन पर ही एफआईआर कर दी। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा भाजपा उसी अंग्रेजी हुकूमत की तरह आवाज दबा रही है। राहुल गांधी आज देश के दलितों, पिछड़ों की आवाज हैं। उन पर FIR दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। हम मांग करते हैं कि राहुल पर दर्ज झूठी एफआईआर वापस ली जाए और गंगाजल से शुद्धिकरण करने वाले असामाजिक तत्वों पर SC/ST एक्ट में प्रकरण दर्ज हो। वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सुहाने ने कहा कि यह भाजपा की हताशा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है, इसलिए भाजपा पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।संदीप चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के आइकॉन हैं। भाजपा युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है। हल्द्वानी में दलित समाज का अपमान और राहुल पर FIR – दोनों भाजपा के जातिवादी चरित्र को उजागर करते हैं। युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी और यदि FIR वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा,ब्लॉक अध्यक्ष मकरोनिया देवेन्द्र कुर्मी ने कहा कि मकरोनिया ब्लॉक का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के सम्मान में मैदान में है। जरूरत पड़ी तो हम उत्तराखंड कूच करेंगे। श्रीमती सीमा चौधरी पार्षद ने कहा कि भाजपा की यह मानसिकता महिला और दलित विरोधी है। हम सब राहुल के साथ हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं के साथ,बीजेपी मुर्दाबाद मोदी मुर्दाबाद अमित शाह मुर्दाबाद के नारे। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में आर आर पाराशर,अभिषेक गौर, राकेश राय,हेमंत लारिया,अक्षय दुबे, मनोज राय, मोतीलाल कुर्मी,जय पाराशर, महेंद्र यादव, आनंद सोलंकी,रोहित वर्मा, साहित्य पांडे, राहुल कुशवाहा, सुदीप पटेरिया, राजेन्द्र साहनी,अजय अहिरवार,राजू डिक्स, देशराज तिवारी,राजू डिक्स,अजय बमदेले, अरविंद पंथी, अरविंद मिश्रा, अजीत सिंह लोधी, दुर्गेश अहिरवार,रोहित कुर्मी, प्रेमनारायण अहिरवार, गुड्डू रैकवार, छोटेलाल अहिरवार, सुनील चौधरी, कल्याण अहिरवार,शान खान, सुनील बंसल,सत्यम चौधरी, भूपेंद्र कुशवाहा रवि कुमार, सिध्दांत तिवारी,मेहमूद दाद खान अनिकेत अहिरवार, हर्षवर्धन कुर्मी,समीर मकरानी,पवन जाटव,मदन सेन, पप्पू सेन,रामवतार ठाकुर,शंकर अहिरवार, सुनील लारिया, कपूर अहिरवार, महेश अहिरवार,नंदू अहिरवार,राजा आजाद,सुरेश यादव, उमेश कुर्मी, सत्यम जैन जयदीप तिवारी आदि उपस्थित थे।

