A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर पुलिस कर्मियों की कलाई पर सज़ा रक्षा सूत्र भाई बहन के स्नेह का दिया संदेश

कटनी

IMG 20260831 WA0202 1

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिला मोर्चा मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ भाई-बहन के रिश्ते की भावना साझा करना गर्व और सम्मान का विषय है।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी महिला मोर्चा की मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। राखी बांधने के दौरान माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया।

आज कटनी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मती सपना, अभिनंदन सरावगी एवं अन्य पदाधिकारीयो द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुभव विश्वकर्मा एवं एडिशनल एस,पी,कमल मौर्य को रक्षा सूत्र बाध कर रक्षाबंधन त्योहार मनाया एवं अधिकारियों से पूरे जिले की सुरक्षा का बचन लिया

 

IMG 20260831 WA0203 1

इसी दौरान अन्य पुलिस स्टाप को राखी बांध कर परस्पर भ्रातृत्व और स्नेह का संदेश दिया,इस दौरान,आम राय बनी कि नशा मुक्ति और नारी शशक्ति करण के लिए पुलिस प्रशासन और समाजिक संगठनों को मिल कर काम करने की जरूरत है पुलिस और समाज के बीच जितना मजबूत विश्वास होगा शहर का उतना ही सुरक्षित बनेगा

इस अवसर पर ऋचा गेलानी,नीतू गुप्ता,नीषा मिश्रा, शिल्पा जैन, आशा शुहाने, माधुरी जैसवाल की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!