

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में 31 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर “विमुक्त जाति दिवस” का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय कल्याण विभाग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदायों के कल्याण, उत्थान और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा बैठक में उपस्थित सभी को विमुक्त जाति दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक त्वरित गति से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और समुदाय के प्रतिनिधियों का जिला प्रशासन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। वक्ताओं ने विमुक्त जातियों के इतिहास, संस्कृति और उनके सामाजिक विकास पर अपने विचार रखे तथा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, जिला सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पारुल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सस्तीया, डीपीसी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

