A2Z सभी खबर सभी जिले कीHamirpurअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

30 अगस्त 2026 *राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं योगाभ्यास के माध्यम से दिया फिट इंडिया का संदेश* हमीरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया केंद्र, हमीरपुर द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे बालक-बालिकाओं की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ चौरादेवी प्रांगण से श्री जी.के. द्विवेदी, अध्यापक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में 17 बालक एवं 13 बालिकाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली चौरादेवी प्रांगण से प्रारंभ होकर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में संपन्न हुई। रैली के समापन के उपरांत सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।

IMG 20260830 WA0029 IMG 20260830 WA0028

 

जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर

दिनांक: 30 अगस्त 2026

 

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं योगाभ्यास के माध्यम से दिया फिट इंडिया का संदेश*

 

हमीरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया केंद्र, हमीरपुर द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे बालक-बालिकाओं की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ चौरादेवी प्रांगण से श्री जी.के. द्विवेदी, अध्यापक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

 

IMG 20260830 WA0024 IMG 20260830 WA0025 IMG 20260830 WA0026 IMG 20260830 WA0027 scaled

रैली में 17 बालक एवं 13 बालिकाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली चौरादेवी प्रांगण से प्रारंभ होकर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में संपन्न हुई। रैली के समापन के उपरांत सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।

 

इसके पश्चात राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम के अनुरूप एक घंटे के योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साथ ही “पास द बॉल” गतिविधि के अंतर्गत खिलाड़ियों द्वारा बास्केटबॉल ड्रिबलिंग का अभ्यास किया गया।

 

कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी श्री शमीम अहमद, कनिष्ठ सहायक श्री शुभम वर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक खेलो इंडिया सेंटर श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिम प्रशिक्षक श्री प्रिंस, श्री अश्वनी, श्री रितेश तथा खेल अनुदेशक श्री रंजीत द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल, योग एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा “फिट इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!