A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

लंबे समय से तैनात कर्मियों की आयोग से शिकायत

जिला संवाददाता

लंबे समय से तैनात कर्मियों की आयोग से शिकायत

अलीगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग में शिकायतों का दौर शुरू हो गया है । अलीगढ़ से भी दो अलग – अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं । जिनमें दो कर्मियों की तैनाती पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई है । कौड़ियागंज क्षेत्र के गजनीपुर निवासी दिनेश शर्मा ने कौड़ियागंज नगर पंचायत में तैनात अवर ‘ अभियंता संजय शर्मा की लंबे समय से चली आ रही तैनाती पर सवाल उठाया है । दिनेश शर्मा का आरोप है कि अवर अभियंता लंबे समय से जनपद अलीगढ़ में तैनात हैं । इसी तरह इगलास क्षेत्र के गिदौरा निवासी प्रेम सिंह ने इगलास सीएचसी पर तैनात एचएस बिजेंद्र सिंह की लंबे समय से सीएचसी पर तैनाती रहने की शिकायत की है । इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि दोनों शिकायतों की जांच कराई जा रही है । नियमानुसार जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!