उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी:नेवादा ब्लाक के भगवान पुर गांव में नहीं आता सफाई कर्मी, नालियां चोक, फैली गंदगी

कौशाम्बी संपादक सूरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

नेवादा ब्लाक के भगवान पुर गांव में नहीं आता सफाई कर्मी, नालियां चोक, फैली गंदगी।

विकास खंड नेवादा के भगवानपुर गांव में तीन चार महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। जिससे गांव के रास्तों पर बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो गई हैं। बजबजाती नालियों के चलते गांव में काफी गंदगी फैली हुई है। लोगों के घरों से निकला दूषित पानी और कीचड़ रास्ते पर फैला हुआ है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लाक के अधिकारियों से किया। इसके बाद भी सफाई कर्मी अपने काम के प्रति संजीदा नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने जिले के आलाधिकारियों का ध्यान इस गांव की ओर आकृष्ट कराया है। रिपोर्ट संपादक सूरज श्रीवास्तव कौशांबी।

Back to top button
error: Content is protected !!