
बलिया।बैरिया विधानसभा की भाजपा नेत्री श्रीमती विजयालक्ष्मी सिंह ने आज नौरंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, और पीने का पानी का वितरण किया। श्रीमती विजया लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने लगभग 350 से अधिक सूखे राशन किट का वितरण किया जिसका मूल्य 3 लाख रुपए से अधिक है। एक किट में चावल, दाल, आलू, मसाला, तेल, चिउड़ा, गुड़, बिस्कुट, पानी तथा अन्य आवश्यक सामान है। श्रीमती सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार और उनकी टीम हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासन से भी राहत कार्य तेज करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ता कई दिनों से लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं।