उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक डीसीएम वाहन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त

IMG 20240412 WA0228पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.04.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा थाना पटहेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2023 धारा 3 (1) यूपी गैंगस्टर एक्ट जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना बरवपट्टी द्वारा सम्पादित की जा रही है से संबंधित अभियुक्त इरशाद अहमद पुत्र इस्तियाक साकिन 827/491 करीमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 के द्वारा गो- तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया वाहन ट्रक डीसीएम सं0 UP 12 BT 2429 (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) जो थाना स्थानीय के मुकदमा अपराध संख्या 110/2023 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनिमय व 11(1)(D) पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित थी को धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

*जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
एक अदद ट्रक डीसीएम वाहन नं0- UP 12 BT 2429 (कीमत लगभग 30 लाख रुपये)

*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1- थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2- व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 पवन कुमार सिंह थाना पटहरेवा जनपद कुशीनगर
4- हे0मो0 वीरा प्रसाद यादव थाना पटहेरवा जनपद जनपद कुशीनगर
5- हे0का0 विवेक कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!