A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के नाम पर सरकारी रिलीविंग, किसके आदेश से? जांच की मांग

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

हाथरस

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के नाम पर सरकारी रिलीविंग, किसके आदेश से? जांच की मांग

IMG 20240415 WA0002

 

रविंद्र कुमार शर्मा सीनियर एच डब्ल्यू बी स्थाई नियुक्ति जिला संगठन आयुक्त स्काउट भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में 20 जुलाई 2005 से नियुक्त था

। एक षड्यंत्र रचकर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह सरकारी अध्यापक श्री मानक चंद इंटर कॉलेज लाडपुर हाथरस को उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। मगर आज तक लिखित में कारण अवगत नहीं कराया गया। उपरोक्त पद के लिए जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड हाथरस द्वारा किस समाचार पत्र में विज्ञापन निकाला गया। कब परीक्षा हुई, कब इंटरव्यू हुए? आज तक यह अवगत नहीं कराया गया? यानी कि हेरा फेरी करके फर्जी तौर पर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह को उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ से श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह सरकारी अध्यापक को जिला संगठन आयुक्त स्काउट पद का नियुक्ति पत्र एवं अधिकार पत्र नहीं दिया गया है। क्योंकि श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के स्थान पर इंटर कॉलेज के छात्रों को उस समय कौन पढायेगा?

अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए महाविद्यालयों मेंउसी समय प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट गाइड का कार्य करते हैं, जब उन्हें अपने कॉलेज के छात्रों को पढ़ाना चाहिए।

शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार अध्यापन के समय शिक्षक अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। तो फिर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस के कार्य के लिए सरकारी रिलीविंग किसके आदेश से दी जा रही है?

रविंद्र कुमार शर्मा ने अब तक के कार्यकाल की जांच एवं प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस के बैंक खाते की जांच की मांग की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!