A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

राठ में टॉय लाइब्रेरी का उद्घाटन

राठ में टॉय लाइब्रेरी का उद्घाटन

राठ में टॉय लाइब्रेरी का उद्घाटनIMG 20240416 WA0037

 

 

राठ—— सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही संस्था सृजन एक सोच ने पगारिया वेलफेयर के सहयोग से नगर के सिकंदरपुरा मुहल्ले स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में बनाई गई जनपद की पहली टॉय लाइब्रेरी की स्थापना कराई। लाइब्रेरी का उद्घाटन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के.जी अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान पगारिया फाउंडेशन से वैदेही पगारिया ने बताया कि यह खिलौने बच्चों को मनोरंजन के साथ साथ उनके मानसिक स्तर को भी बेहतर करेंगे।

इस पहल के माध्यम से बच्चों का ताल्लुक शिक्षा से जुड़े नए और रोचक विषयों के साथ मजबूत होगा।

इस दौरान “सृजन एक सोच” संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि शहर और गांव के बीच पढाई का जो अंतर है उसे कैसे कम किया जाए।

संस्था के सीइओ विकास तिवारी ने कहा कि सृजन का उद्देश्य है कि ग्रामीण परिवेश में जो शिक्षा का अभाव है। हम चाहते हैं उन सभी बच्चों को उत्तम शिक्षा, उत्तम सुविधाएं मिलना चाहिए। जिससे वे आगे प्रेरणास्रोत एवं आदर्श बनें ।

इस मौके पर संस्था की शालिनी तिवारी, विनय गुप्ता, गोविंद, राजनंदिनी,रवि कुमार, नीलेश, महेंद्र मौजूद रहे।

 

नोट—— टॉय लाइब्रेरी का उद्घाटन करते केजी अग्रवाल का फोटो

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!