A2Z सभी खबर सभी जिले कीDewas

जन-आशीर्वाद यात्रा खातेगांव विधानसभा के 30 से ज्यादा गांवों से गुजरी

जन-आशीर्वाद यात्रा खातेगांव विधानसभा के 30 से ज्यादा गांवों से गुजरी

 

देवास/खातेगाँव। शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रानी दुर्गावति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उन्हें नमन कर विदिशा लोकसभा की खातेगांव विधानसभा के ग्राम मचवास से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सीएम की जन-आशीर्वाद यात्रा खातेगांव विधानसभा के 30 से ज्यादा गांवों से गुजरी। इस दौरान गांव-गांव में आमजन ने शिवराज का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बहनों ने शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाकर आरती उतारी और सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। पूर्व सीएम ने भी सभी बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह, गांव-गांव भव्य स्वागत हुआ। खातेगांव विधानसभा के ग्राम मचवास से शुरू हुई यात्रा में हर कोई शिवराज के स्वागत-सम्मान के लिए आतुर दिखा। बहनें आरती की थाली सजाकर भैया शिवराज का इंतजार करती नज़र आई और भैया के आने पर उन्हें तिलक लगाकर सिर पर हाथ रखकर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। बड़े-बुजुर्गों ने शिवराज को गले लगाकर जुग-जुग जियो कहा तो भांजे-भांजियों ने अपने मामा पर अटूट प्रेम बरसाया। युवा, नौजवान साथियों ने शिवराज से हाथ मिलाकर और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, बहनों का प्रेम, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और जनता का ये प्यार पाकर अभिभूत हूं, मैं कभी भी आपका ये विश्वास टूटने नहीं दूंगा।

Back to top button
error: Content is protected !!