A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

ईवीएम व वीवीपैट की कमीशनिंग की प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

IMG 20240430 WA0011हरदोई।रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ईवीएम व वीवीपैट की कमीशनिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कमीशनिंग में निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाये। हॉल में एआरओ की ओर से जारी पहचान पत्र साथ में रखें। कमीशनिंग स्थल पर समय से पहुंचें। मशीनों को बॉक्स में बूथ के क्रम के अनुसार रखें। मशीनों की सीलिंग के बारे में अच्छी तरह से सीख लें। कमीशनिंग के दौरान पानी की बोतल मशीन के पास न रखें। ऐसी स्थिति में मशीन को रखें जिससे वह धूप से प्रभावित न हो। कोई समस्या आने पर अपने एआरओ से पूछें। वेबकॉस्टिंग वाले बूथों पर बिजली आदि कि व्यवस्था देख ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
————————–

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!