सिद्धार्थनगर
फ्लाईंग स्क्वाएड, स्टैटिक सर्विलांस टीम के कार्यों का किया गया निरीक्षण
सभी टीमों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया

सिद्धार्थनगर. व्यय प्रेक्षक वाई. आनन्द जी. द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त विधान सभा में कार्यरत फ्लाईंग स्क्वाएड, स्टैटिक सर्विलांस टीम के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित एस०डी०एम०, सी०ओ०, सहायक व्यय प्रेक्षक, लाइजन आफिसर आदि उपस्थित रहे। सभी टीमों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल / वरिष्ठ कोषाधिकारी सिद्धार्थनगर रमेंद्र कुमार मौर्य द्वारा दिया गया है।
[yop_poll id="10"]
























