?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

मार्ग दुर्घटना में पत्रकार घायल

मार्ग दुर्घटना में पत्रकार घायल

लालगंज, प्रतापगढ़। मार्ग दुर्घटना में पत्रकार के घायल होने पर साथियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नौबस्ता सांगीपुर निवासी शुभम श्रीवास्तव एक दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता हैं। वह अपनी बाइक से प्रतापगढ़ से घर लौट रहे थे। रास्ते में लीलापुर थानान्तर्गत मुल्तानीपुर के पास हाईवे पर मवेशी बचाने में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे शुभम के हाथ व पैर आदि में गंभीर चोटें आ गयी। अमेठी जिले के मुंशीगंज स्थित अस्तपाल में उनका इलाज जारी है। शुभम के घायल होने की जानकारी होने पर साथियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।

Back to top button
error: Content is protected !!