सिद्धार्थनगर 

प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ का किया गया भ्रमण

03 क्रिटिकल बूथ के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अति शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण करा लें

IMG 20240511 WA0033

सिद्धार्थनगर. लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अन्तर्गत प्रेक्षक (सामान्य) नीमा अरोडा द्वारा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सिद्धार्थनगर-नेपाल बार्डर स्थित बढ़नी नाका का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थापित सी०सी०टी०वी० कैमरे के संचालन की जानकारी प्राप्त की गयी तथा कस्टम के अधिकारियों से बार्डर की संवेदनशीलता की स्थिति की जानकारी ली गयी। वहाँ पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था को निर्देशित किया गया कि बार्डर के पार आने-जाने वालों पर मुस्तैदी से नजर रखी जाये तथा आदर्श आचार संहिता के अनुरूप मापदण्डों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये। यदि कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो जिला प्रशासन के सहयोग से उसका त्वरित समाधान कराया जाये। मतदेय स्थल प्रा०वि० रामदत्तगंज, बढ़नी के 06 क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 03 क्रिटिकल बूथ के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके सम्बन्ध में प्रेक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि अति शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण करा लें तथा इससे अवगत भी करायें। यदि भवन पूर्ण कराने में कोई समस्या आ रही है तो मोबाईल नम्बर 9219287727 पर अवगत करायें। मतदेय स्थल गांधी आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज, बढ़नी के 04 बूथ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेकहरी बुजुर्ग के 01 बूथ का भी निरीक्षण किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!