A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कंगना रणौत का विरोध, काले झंडे दिखाए गए; ‘गो बैक’ के नारे भी लगे.।

काजा में IMG 20240521 055154 IMG 20240521 055133मंडी लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट अभिनेत्री कंगना रनोट को लाहौल-स्पीति में काले झंडे दिखाए गए। लोगों ने उनका रास्ता रोका। स्थानीय लोगों ने कंगना गो-बैक और कंगना रनोट नहीं चलेगी के नारे लगाए। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होता रहा।

 

 

 

घटना पर भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस जगह BJP की जनसभा के लिए इजाजत मिली थी, उसी जगह पर कांग्रेस ने भी अपनी जनसभा के लिए इजाजत मांगी थी। इस घटना में एक BJP कार्यकर्ता का पैर टूट गया है। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यकर्ताओं पर पथराव भी किया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार को लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के काजा में कंगना की चुनावी जनसभा थी। कंगना ने इस जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह जब लौट रही थीं, तभी उनके काफिले को रास्ते में लोगों ने घेर लिया।

 

 

 

इस दौरान बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता भी मौजूद थे। काफी देर तक BJP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई।इस बीच लोग उन्हें काले झंडे दिखाते रहे। साथ ही वह नारे लगा रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने लोगों को साइड में किया और काफिले को

निकाला।

 

Back to top button
error: Content is protected !!