A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

रायबरेली जिले के पांचवें चरण में हुए संसदीय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कहीं से कोई छिट-पुट हिंसा की कोई खबर नहीं।

हमेशा से रायबरेली जिला शान्ति पूर्ण चुनाव पर विश्वास करते हुए शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपना जनप्रतिनिधि चुनाव करने में विश्वास रखता है।

रायबरेली -पांचवे चरण में हुए लोकसभा चुनाव में रायबरेली जनता ने शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए शान्ति पूर्ण ढंग से अपना जनप्रतिनिधि ईवीएम मशीन में कैद कर दिया है। छः विधानसभा क्षेत्र से लैस रायबरेली जिले में कहीं से भी छिट-पुट हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है। रायबरेली जिला हमेशा से लोकतंत्र के चुनाव में अपने भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए एक सशक्त जनप्रतिनिधि का चुनाव करता चला आ रहा है। कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों के खराब होने की खबर मिली थी जिसे शासन प्रशासन ने समय रहते ठीक कराते हुए पुनः चुनाव प्रक्रिया संचालित कराया। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Back to top button
error: Content is protected !!