A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा खबर
Trending

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज काशी में, संगठन से जुड़े लोगों के साथ करेंगे बैठक और कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज काशी में, संगठन से जुड़े लोगों के साथ करेंगे बैठक और कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज काशी में, संगठन से जुड़े लोगों के साथ करेंगे बैठक और कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र…

Vandebharatlivetvnews chandauli :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम काशी आएंगे। यहां वह संगठन से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार नड्डा शुक्रवार की रात में ही काशी से रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम अचानक बना है।

 

सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर बनारस पहुंच रहे हैं। वह चुनावी तैयारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल की लोकसभा सीटों को लेकर भी बातचीत होगी। यहां चुनावी रणनीतियां बनाई जाएंगी।

 

बतादें, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी सहित आसपास के जनपदों में भाजपा के दिग्गज नेताओं की जनसभाएं और रैलियां हो रही हैं। चुनाव को लेकर भाजपा का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता एक्टिव मोड में है। जीत के हर एक बिंदुओं पर गंभीरता से विमर्श किया जा रहा है। साथ ही सजगता से इसे दुरुस्त करने की भी कवायद चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!