A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

fb8b19bc a779 4bbd 9732 0108819a48fd.pdf 20240510 161101703 7736811918233161640 1सरदारशहर के वार्ड 18 स्थित तीन नंबर सत्तू कॉलोनी में शनिवार रात 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई मंगूराम ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार (24) के बड़े भाई राकेश भाट ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार रात को हम सब खाना खाकर सो गए। रात के समय मेरे छोटे भाई ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!