?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

*दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूवने से मौत।*

*दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूवने से मौत।* 

Picsart 24 05 30 19 55 01 286

* मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में भांवत नहर पुल पर दोस्तों के साथ नहाने आया युवक पानी में डूब गया। दोपहर 2:30 बजे पानी में डूबे युवक का शव शाम 4 बजे निकाला जा सका। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोस्तों पर युवक को पानी में डुबोकर मारने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी 24 वर्षीय सॉन्टी पुत्र रविकेश अपने दोस्तों के साथ बुधवार को भांवत नहर पुल के पानी में नहाने आया था। दोपहर में नहाते समय अचानक वह पानी में डूब गया। दोस्तों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से शाम 4 बजे के करीब उसका शव पानी से निकाल लिया गया। एलाऊ थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!