A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

सुकरौली , शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया लोकतंत्र का पर्व _ बुजुर्गों ने मतदान कर दिखाया जज्बा

IMG 20240601 WA0196
सुकरौली बाजार ,कुशीनगर ,2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया। प्रथम बार इस पर्व में हिस्सा ले रहे युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। उम्र का शतक लगा रहे बुजुर्गों के जज्बे ने उदासीन मतदाताओं को संदेश भी दिया कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। सुबह से लेकर शाम तक चले मतदान के दौरान क्षेत्र में शान्ति बनी रही कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी। प्रशासन इसके लिए मुश्तैदी से डटा रहा। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ए डी जी गोरखपुर जोन डा के एस प्रताप कुमार ने मातहतों को कड़ा निर्देश दिया कि अराजक तत्वों पर शक्ति रखे।IMG 20240601 WA0198IMG 20240601 WA0197

मतदान अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरु हुआ। लगभग दस बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लम्बी लाइने देखने को मिली। इसके बाद धीरे_धीरे मतदाताओं की कतारें छोटी होती गयीं। दोपहर में लगभग हर बूथों पर सन्नाटा दिखायी दिया। उमस भरी गर्मी से मतदाता मतदान के लिए बूथों के लिए नहीं निकले।
दोपहर बाद लगभग तीन बजे से मतदाताओं की बूथों पर कतारें लगनी शुरु हुई जो मतदान समाप्ति तक रही। प्रथम बार मतदान में हिस्सा ले रहे युवाओं में गजबका उत्साह देखने को मिला। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने आयी शिवांगी मिश्रा,ज्योति,प्रियम व अंजली ने मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का यह कर्तव्य बनता है कि वह मतदान में हिस्सा ले। नगर के बूथ संख्या 69 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आये बुजुर्ग बुद्धु उम्र 85 वर्ष, ओम प्रकाश पाठक व वाकर से आई मंती देवी 90 वर्ष बूथ संख्या 168ने कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए अति आवश्यक है। मतदाताओं की उदासीनता से लोकतंत्र कमजोर होता है इस पर मतदाताओं को जागरुक होना आवश्यक है। प्राथमिक विद्यालय सेमरी, सुकरौली में इस उमस भरी गर्मी से मतदान के लिए दो बूथ बनाया गया था 69, व 76 दोनों पर लगभग सुबह से ही लम्बी लाइन लगी हुई हैँ

Back to top button
error: Content is protected !!