A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबरेली

लूट का विरोध करने पर मारी दो गोलियां

सिडकुल की फैक्ट्री में कार्य करता है युवक अस्पताल में किया भर्ती

रामपुर ।शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मेघानगला निवासी युवक जितेंद कुमार यादव को रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने दो गोली मार दी ।घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।घायल के पिता की और से ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है ।युवक एक महीने पहले रुद्रपुर के सिडकुल में काम करने के लिए गए है और वह किराए के मकान में रहते है।

शुक्रवार रात अपने दोस्तो के साथ काम से वापस आ रहे थे ।रास्ते में खड़े आधा दर्जन लोगों ने लूट के इरादे से जितेंद्र को रोक लिया ।और जितेंद्र से गाली गलौच करने लगे दोस्तो ने बाइक भगा दी।बदमाशो ने इनकी गाड़ी को दौड़ाकर घेर लिया और तमंचे से फायर कर दिया जितेंद्र के शरीर में दो गोली लगी जितेंद्र के दोस्त घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे ।चिकित्सको ने रेफर कर दिया ।इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जितेंद्र के पिता जी ने बदमाशो की गिरफ्तारी की मांग की ।जितेंद्र के परिवारजन भी अस्पताल पहुंच गए

Back to top button
error: Content is protected !!