A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

ब्लूसम चिल्ड्रन एकेडमी अहिरौली बाजार में हुआ पौधरोपण

संवादाता , सुरेश चन्द गाँधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया

WhatsApp Image 2024 06 07 at 19.18.52कुशीनगर / हाटा ,  नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत हाटा विकास खंड के कसया रामकोला मार्ग स्थित ब्लूसम चिल्ड्रन एकेडमी अहिरौली बाजार में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर शोभाकार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि बढ़ती गर्मी और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए अधिकाधिक पौधों को लगाने और बचाने की जरूरत है।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक रमेश जायसवाल, प्रधानाचार्य देवानन्द गौड़, रामबर चरगहा प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के काउंसलर सत्येंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!