A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अम्बेडकरनगर: खलिहान पर कब्जे को लेकर विवाद, हुई आगजनी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर (अंबेडकर नगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी व टिकरी गांव की सीमा पर खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। मारपीट के बीच कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के छप्पर में आग लगा दी।
पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से टिकरी के ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष की तरफ से खजुरी करौंदी के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी और टिकरी बॉर्डर पर स्थित तालाब के निकट कुछ लोगों ने छप्पर डाल रखा है। इसी को लेकर सोमवार को दोनों गांव के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद दर विवाद होता रहा, सूचना पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। उसके जाने के बाद फिर से हंगामा व झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच करौंदी निवासी परशुराम के छप्पर में किसी ने आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा सामान जल गया, दो पशु भी झुलस गए। परशुराम का आरोप है कि टिकरी के ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर उसके छप्पर में आग लगा दी।
उधर, टिकरी निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर कहा कि करौंदी के प्रधान पति सुरेश वर्मा, वहीं के परशुराम व उनके पुत्र ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा। पुलिस ने दोनों तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों तरफ से एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!