A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना

आरा। आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइकिंग के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, उप जिला अग्रणी प्रबंधक अजय प्रताप सिंह के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!