A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य साथ की जूम मीटिंग

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य साथ की जूम मीटिंग

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने जनपद के राजकीय , अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक ज़ूम बैठक की । बैठक मे 143 उपस्थित रहे । इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि इस बैठक में छात्रों का नामांकन को बढ़ाने उपस्थिति को शत प्रतिशत करने के लिए प्रयास करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि पठन पाठन एवं बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट में सुधार हेतु प्रधानाचार्य स्वयं कक्षाओं में जाकर चेक करें । उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी छात्रों को सदनवार विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराना सुनिश्चित करें । साथ ही विभिन्न क्लब बनाये जाए ताकि छात्रों में नेतृत्व एवं प्रतियोगिता की भावना का विकास हो । उन्होंने जनपद में चार राजकीय बालिका विद्यालयों में बन रहे छात्रावासों , ऑपरेशन सड़क सुरक्षा , प्रोजेक्ट अलंकार आदि की प्रगति पर विस्तार से वार्ता की । उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्पष्ट रूप से निर्देश कि 18 वर्ष से कम एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बिना किसी भी छात्र को दोपहिया वाहन के साथ विद्यालय आने की अनुमति न जाए । बैठक का संचालन डॉ . संजय सिंह ने किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!