A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

अवैध फिजियोथेरेपी सेंटर में बिगड़ी मरीज की हालत , हंगामा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ अवैध फिजियोथेरेपी सेंटर में बिगड़ी मरीज की हालत , हंगामा

 

अलीगढ़ के धौर्रा इलाके में बूढ़े की पुलिया के शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर में एक मरीज की हालत बिगड़ने पर हंगामा हो गया । सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसे बिना पंजीकरण या बिना किसी डिग्री के संचालित होता पाया है । जिसके चलते इस सेंटर को सील कर दिया गया । निजी अस्पतालों के पंजीकरण व जांच का जिम्मा संभाल रहे एसीएमओ डा . दिनेश खत्री के अनुसार उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि एक फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीज की हालत बिगड़ गई है । उसे वहां से रेफर कर दिया गया है । इस सूचना पर पुलिस बल के साथ टीम साद कांप्लैक्स के बेसमेंट में संचालित सेंटर पर पहुंची । इस दौरान शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर के नाम से संचालित सेंटर के संबंध में वहां मौजूद स्टाफ से प्रमाण पत्र या पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा तो कोई नहीं दिखा पाया । जांच में पाया गया कि एक मरीज की गर्दन पर कुछ ऐसा दबाव डाला गया कि शरीर के अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया । इसके बाद उस मरीज को यहां से रेफर कर दिया गया । वहां भीड़ जमा हो गई , पुलिस भी पहुंची । मगर तब तक हालात सामान्य हो गए थे । पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया । वहां काफी मरीज भर्ती मिले । मगर कोई वैध दस्तावेज न होने पर उसे डा . दिनेश खत्री व रणधीर चौधरी की टीम ने सील कर दिया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!