A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल
Trending

आर्यवर्त बैंक ने जिले की अतरौली तहसील में लगाया वसूली शिविर

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

आर्यवर्त बैंक ने जिले की अतरौली तहसील में लगाया वसूली शिविर

 

 

आर्यवर्त बैंक ने जिले की अतरौली तहसील में स्थित पलीमुखीमपुर शाखा के समसपुर ग्राम मे उप क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में वसूली शिविर का आयोजन किया । विस्तार में जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रबंधक भीष्मेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि बुधवार को आर्यवर्त बैंक की टीम ने तहसील के ग्राम समसपुर , नागर , लाहास्की में बैंक के बड़े बकाएदारों के घर पर पहुँच कर उनसे वसूली प्राप्त की तथा ग्राम समसपुर में वसूली शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी ने सभी किसानों को समझाया कि बैंक से लिया गया कर्ज सभी ग्राहक समय से अदा करें । जिससे बैंक ग्राहकों की ऋण शाख बनी रहें । व जिन खातों के बसूली प्रमाण पत्र जारी हो चुका है । वह किसान अमीन के माध्यम से अपनी वसूली शीघ्र जमा कर दें । वसूली टीम के साथ मे आर्यवर्त बैंक की शाखा के शाखा प्रबंधक हरिओम सिंह , शाखा अधिकारी नीरज कुमार व जितेश , बैंक मित्र महेश कुमार , अनवार खान तथा अमीन डीगंबर , राजेंद्र , रामभरोसे , मुकेश , सुधीर , राजन , मनोज मुरारी , भानु शर्मा उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!