
सोनभद्र । वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 648 गांवों को मॉडल बनाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चिह्नित गांवों में जल्द ही विकास का पहिया दौड़ेगा। इसके लिए डीपीआरओ ने इसी महीने सभी गांवों में कराने वाले कार्यों की योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह में सभी चिन्हित गांवों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के आदेश दिए हैं, जिससे बजट मिलते ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क, नाली आदि जरूरी विकास कार्य शुरू कराए जा सके।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में प्रसाधनों की व्यवस्था करने के बाद गांवों में धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, सचिवालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों के सुंदरीकरण के लिए कायाकल्प का काम कराकर मॉडल बनाने का काम शुरू किया गया है। 2023-24 में जिले में कुल 654 गांवों को चुना गया था। पूर्व में चयनित गांवों में विकास कार्य चल भी रहे







