
*टुंडी / धनबाद*( दीपक कुमार पाण्डेय ) पश्चिमी टुंडी प्रखंड क्षेत्र मनियाडीह थाना के अंतर्गत मछियारा पंचायत+ गांव में विगत तीन दिन पूर्व एक अति बुजुर्ग हनुमान भटकते हुए पश्चिमी टुण्डी के मछियारा गांव में आया।
विगत रात्रि बृहस्पतिवार को गांव के मांझीथान ( संथालो का धार्मिक स्थल) में निधन हो गया…।
ग्रामिणों ने वन विभाग को सूचना देकर उनके निर्देश पर हनुमान जी का अंतिम संस्कार गांव के ही डूंगरी मोड़ स्थित रोड किनारे जंगल में कर दिया..।
ग्रामिणों ने उनके अंतिम संस्कार कर डूंगरी मोड़ का नाम *हनुमान चौक* रखा साथ ही उक्त स्थल पर हनुमान मंदिर निर्माण का बात रखा गया…।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सह पुर्व सरपंच टीकाराम टुडू, ग्राम वनाधिकार संघ के अध्यक्ष गोविंद टुडू, वन विभाग के गार्ड सुखलाल मुर्मू, सुरेश किस्कू, शिपचांद टुडू, साहेब राम टुडू, प्रीतलाल टुडू, सुन्दर किस्कु, देबीलाल किस्कू, शिबलाल हाँसदा, राजेन्द्र टुडू, तुलाराम टुडू, तिलेशवर मुर्मू, देव टुडू, रंजित टुडू, व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे…

