A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

करंट लगने से बच्ची की मौत:

कोरबा में किराए के मकान में रहता है बिहार का परिवार, मां-बाप की थी इकलौती चिराग

कोरबा जिले में करंट लगने से 3 साल के बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर बच्ची खेल रही थी, तभी बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। जिससे हाथ-पेट जल गए। घटना राजगामार चौकी के केसला गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाले महेश दास अभी केसला गांव में किराए के मकान पर रह रहे हैं। रोजी मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि, महेश काम पर गया था। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बेटी अंजली घर के अंदर खेल रही थी।

इस दौरान अचानक कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। इस दौरान पेट और हाथ जल गए। जब मां कमरे के अंदर पहुंची, तो बच्ची को गिरा देख चीख-पुकार मचाने लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

अंजली उनकी इकलौती बेटी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!