A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

मारपीट व गालीगलौज को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा

मारपीट व गालीगलौज को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने रंजिश में मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी की घटना को लेकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे जोधा गांव निवासी मैकूलाल पुत्र भभूती सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश को लेकर नौ जुलाई की दोपहर करीब बारह बजे गांव के जीतलाल पुत्र पंचम सरोज व उसकी पत्नी मीनू ने उसे व उसकी पत्नी को लाठी डण्डे से मारापीटा व गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!