
सीकर. विश्व पेपर बैग दिवस अभियान को लेकर सीकर व्यापार महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष रूघजी चौधरी की प्रेरणा से सीकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अरूण भूकर ने व्यापारियों के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक विरोधी महाअभियान शुरू किया। अभियान के तहत हजारों थैले तैयार किए हैं। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,गजेंद्र सिंह जोधा, नगर परिषद आयुक्त सीकर शशिकांत शर्मा को थैले की प्रति भेंट की।
इसके साथ ही थैलों का नि:शुल्क वितरण कर जन जागृति व खतरनाक प्लास्टिक विरोधी मुहिम चलाई गई। अभियान में इतिहासकार महावीर पुरोहित, संदीप शर्मा, लालचंद जांगिड़, संदीप ओला, श्रीचंद ढाका, रविंद्र गहलोत, अशोक सैनी आदि व्यापारियों का सहयोग रहा।










