
बाबा बर्फानी के भक्त बाबा के दर्शन कर सकुशल वापस लोटे अपने गांव
10 दिन की यात्रा खुशी-खुशी पूरी की

अमित पाटीदार / सारंगी
सारंगी पेटलावद रायपुरिया बरवेट से 1 जुलाई को 36 भक्तों का दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे अमरनाथ जाने वाले भक्तों को सारंगी के नगर वासियों ने बड़ी ही धूमधाम से विदा किया था वह अपनी यात्रा पुरी कर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लेकर सभी सकुशल पुनः लौट आए हैं हम सभी ने बाबा के बाल रूप में 7 जुलाई को दर्शन किए बाबा की आकृति समय अनुसार प्रतिदिन कम होती जा रही है पुरी यात्रा मंगलमय रही बाबा के सभी भक्त जम्मू से 20 सीटर दो गाड़ी कर बालटाल पहुंचे थे बाबा बर्फानी के साथ ही माता पार्वती, श्री गणेश जी के दर्शन कर अभी भूत हुए बाबा के दर्शन करने के बाद फिर हमारी यात्रा आनंद मय शुरू हुई पुनः लौटते समय माता वैष्णो देवी, भेरव बाबा ,माता खीर भवानी, शिवखोड़ी धाम, नवदुर्गा धाम जम्मू ,कश्मीर ,श्रीनगर घूमते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेन द्वारा वापस रतलाम पहुंचे रतलाम से भक्त अपने-अपने गांव खुशी-खुशी पहुंच गए सारंगी पहुंचने पर नगर वासियों ने स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी यात्रियों ने बताया कि हमारी यह यात्रा सुखद एवं आनंद मय रही
यात्रा मे ओमकार दादा पाटीदार, राजू भाई सतोगिया, संतोष परमार, संजय उपाध्याय, अनीश वर्मा, शतीश पाटीदार, रजनीश पाटीदार, दीपक पाटीदार, अंगूर बाला पाटीदार, ओमप्रकाश प्रजापत, पुस्कर शर्मा , विनोद पाटीदार, संगीता पाटीदार, प्रकाश राठौड़ ,मनीष राठौड आदि बाबा के भक्त शामिल थे
















