A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक पेड़ माँ के नाम अभियान,रोटरी क्लब मनासा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

fd280f522fe3f97edfe0417f84bbfaac

 

मनासा। रोटरी के उद्देश्य हरा भरा भारत एवं मध्य प्रदेश शासन की अभिनव योजना एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थकता प्रदान करने के लिए स्थानीय रोटरी क्लब मनासा द्वारा ग्राम पिपलिया राव जी में 21 ट्री गार्ड सहित पीपल एवं नीम के वृक्षों का रोपण किया गया साथ ही 1000 सीडबाल भी रोपित  किए  गये।इस संबंध में जानकारी देते हुए  क्लब सचिव नरेश वधवा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति वर्षा ऋतु में क्लब द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाता है इस श्रृंखला में ग्राम पिपलियाराव जी पौराणिक बावड़ी परिसर में वृक्षारोपण ग्राम सरपंच प्रतिनिधि लोकेंद्र भाटी, दिग्विजय सिंह जी ग्राम सचिव शिक्षक सुरेश आर्य एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ऊर्जावान कृषक मोहन नागदा द्वारा संकल्प लेकर इन सभी वृक्षों के पालन की जिम्मेदारी ली गई ।इस अवसर पर हाई स्कूल के शिक्षको द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण की मांग की गई जिसे  रोटरी क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर ने सहमति प्रदान करी और 15 अगस्त के शुभ अवसर पर  गांव पिपलिया रावजी मोक्षधाम एवं हाई स्कूल पिपलियारावजी में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण क्लब द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!