
*अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड हेतु पंजीकरण 31 जुलाई तक*
— 11 कैटेगरी में 121 अवार्ड।
— अयोध्या में आयोजन।
परमशक्ति धाम, अयोध्या। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र द्वारा तृतीय वर्ष दिए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड हेतु पंजीकरण आगामी 31 जुलाई 2024 तक कराए जा सकते हैं। इसमें कुल 11 कैटेगरी में कुल 121 विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इस बार का श्रीराम ग्लोबल अवार्ड गर्मी के बजाय हल्के ठंड के मौसम में आयोजित होगा।
*इतिहास रचेंगे इस बार के अंतर्राष्ट्रीय सम्मान धारक श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड होल्डर्स*
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर अयोध्या में आयोजित इस बार का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड समारोह अभूतपूर्व, शानदार, नव्य, भव्य, दिव्य होगा तथा इस बार के श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड होल्डर्स एक साथ अनेकों उपलब्धियों के साथ इतिहास रचेंगे।
इस बार के आयोजन के साथ विश्व स्तर पर पहली बार ऐसा होगा जबकि किसी एक आयोजन के सभी सम्मानित के नाम संगमरमर पत्थर पर शिलालेख के रुप में अंकित कराने के साथ उनके नाम से स्पेशल श्रीराम सभागार का निर्माण होगा जिसका मतलब है कि भारत वर्ष में सर्व प्रथम बार समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने वाले पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में उनका नाम सर्वकालिक रुप से अमर हो जाएगा। इसी के साथ
तृतीय वर्ष के श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड होल्डर्स को निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त होंगी:-
1. अंगवस्त्र, सर्टिफिकेट, मोमेंटो, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या दर्शन पास,
2. पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के एक स्पेशल कक्ष में संगमरमर पर नाम,
3. संगठन व शिक्षालय के कार्यक्रमों में आजीवन वेरी स्पेशल पास,
4. लाईफ टाईम आई कार्ड, सर्टिफिकेट,
5. अयोध्या दर्शनार्थी के रुप में प्रति वर्ष निःशुल्क ठहराव।