
- पीलीभीत – घन्टों बिजली गुल रहने से जनता में आक्रोश उत्पन्न होने लगा है। कहीं कहीं पर त्रस्त लोग मनमानी कटौती से खिन्न होकर विद्युत सब स्टेशनों पर अनशन कर विरोध जता रहे हैं। अनावश्यक विद्युत कटौती से लोगों के काम धन्धे भी ठप्प पड़े हुये हैं। स्थिति यहाँ तक है कि लोगों को साँझ भये प्रकाश को भी तरसना पड़ रहा है। 24 घन्टे में एक घन्टे भी जमकर बिजली नहीं मिल पा रही है। प्रकाश न मिल पाने से लोगों को भोजन अँधेरे में करना पड़ता है और जब सोने का समय होता है तो कुछ देर को बिजली झलक दिखाकर फिर लुप्त हो जाती है।
[yop_poll id="10"]



