
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार
आलम की रिपोर्ट
दिनांक 16/07/2024 को जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद/मद्यनिषेध/खनन टास्कफ़ोर्स/ लोक शिकायत निवारण अधिनियम (राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित) की समीक्षात्मक बैठक की गई और निम्न दिशा निर्देश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता को अंचल का निरीक्षण करने एवं भूमि विवाद से संबंधित केस का जाँच का निर्देश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को सप्ताह में हल्का निरीक्षण करने का एवं विभाग से प्राप्त प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भूमि विवाद से संबंधित मामलों का separately review करने का निर्देश दिया गया है।
* जिला पदाधिकारी द्वारा भू समाधान पोर्टल पर प्रतिवेदन अपलोड न करने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
* बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ, डीएसपी, मोहनियां एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
















