बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

मुखिया ने बीपीएल मृतक परिवार को दिया कबीर अंत्येष्टि की राशि

Begusarai se Arun sah ki report

IMG 20240717 WA0050 573x470 1मुखिया ने बीपीएल मृतक परिवार को दिया कबीर अंत्येष्टि की राशि

कबीर अंत्येष्टि योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ वैसे परिवार को मिलता है जो गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवार की सूची में नामित जीवन-यापन कर रहे हैं। उक्त बातें विक्रमपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रदेश सचिव रमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को एक बीपीएल परिवार के सदस्य को उक्त योजना के तहत राशि उपलब्ध कराते हुए कही। दरअसल उक्त पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी लगभग 65 वर्षीय चरित्र पासवान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर पहुंचे मुखिया ने परिजनों को उक्त योजना के तहत 03 हजार रूपए दिए। उन्होंने बताया योजना की सार्थकता के लिए पंचायत में उक्त योजना की राशि हो अथवा नहीं हो।हम अपने पंचायत में निधन के तुरंत बाद ऐसे परिवार को अंतिम संस्कार के लिए यह सहायता राशि उपलब्ध कराते आ रहे हैं। राशि तो आगे पीछे प्राप्त हो ही जाती है। परंतु योजना की सार्थकता तभी है जब शोकाकुल परिवार को तुरंत इसका लाभ मिल जाए।इसलिए लाभुक को हम अपने पंचायत में इसका लाभ तुरंत उपलब्ध कराते हैं। ताकि मृतक के अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य को कुछ सहयोग प्राप्त हो. मौके पर वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!