A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

कुरूद टीआई ने कोटवारों की बैठक लेकर सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

पुलिस थाना से सभी कोटवारों को वाट्सएप के माध्यम से भी जोड़ने के दिये गए निर्देश

IMG 20240719 WA0015श्रवण साहू,धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस से एसडीओपी कुरुद एवं थाना प्रभारी कुरूद द्वारा आज कुरुद अनुभाग के सभी कोटवारों की  बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये।कोटवारों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करने एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। पुलिस थाना से जिले के सभी कोटवारों को वाट्सएप के माध्यम से भी जोड़ने के निर्देश दिये गए।

बैठक में अपने अपने प्रभार के ग्राम में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में भी चर्चा की गई।कोटवारों को अपना कार्य चुस्ती से समय पर करने के निर्देश दिए गए तथा गांव में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस थाने तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। कोटवारों की इस मीटिंग के दौरान एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरुद निरीक्षक अरूण साहू एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं कोटवार अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20240718 WA0015 3

Back to top button
error: Content is protected !!