A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सई जलधारा में शिव को विराजमान देख श्रद्धा व आस्था की चमकी धारा

बाबा धाम में मुख्य मंदिर के शिखर सौन्दर्यीकरण की श्रद्धालु निहारते रहे अपलक छटा

सई जलधारा में शिव को विराजमान देख श्रद्धा व आस्था की चमकी धारा

IMG 20240719 WA0015 1

बाबा घुइसरनाथ धाम में सई जलधारा में विराजमान भगवान शिव

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के ठीक पहले आदिगंगा सई के मध्य भगवान शिव की विशाल एवं भव्य प्रतिमा एवं मुख्य मंदिर के शिखर सौन्दर्यीकरण को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालु का उत्साह आस्था के उमंग में दिखा। भव्य शिव प्रतिमा के दर्शन की ललक श्रद्धालुओं के चेहरे पर चमक रही थी। आस्था के उमंग में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना का प्रयास भी श्रद्धालुओं में खास रंगत में दिखा। आदिगंगा सई के मध्य भगवान शिव के विराजमान होने और मंदिर के शिखर सौन्दर्यीकरण का उत्साह इतना बढ़-चढ़कर दिखा कि सूर्यदेव का प्रचण्ड ताप भी आस्था के वेग को रोक न सका। हरदोई जिले से जौनपुर तक समाहित सई नदी पर बाबा घुइसरनाथ धाम के तट पर मध्य धारा में भगवान शिव की यह पहली प्रतिमा विराजमान होने का भी स्वर्णिम अध्याय रच सकी है। प्रतिमा के चारों तरफ आकर्षक फव्वारा तथा शिवजटा पर प्रवहमान जलधारा देख भी शिवभक्त आनन्दाविभोर हो उठे। भव्य प्रतिमा को प्रकाशवान बनाने रखने के लिए रंगबिरंगी आकर्षक विद्युत की जगमगाहट के साथ मनमोहक आकर्षक श्रृंगार उसकी सुन्दरता को और चार चांद लगा बैठा दिख रहा था। वहीं अपने प्रभु देवाधिदेव महादेव का मध्य जलधारा में स्पर्श का आशीष पाकर शुभ घड़ी में सई मां भी आनन्द के भावविभोर में अपनी तरंगों के बीच इठलाती दिखीं। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अदभुत विकास की शोभा को निरंतर गतिमान बनाये हुए है। प्रदेश के तत्कालीन पर्यटन मंत्री के रूप में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा बाबा धाम में विकास की रखी गयी ईंट आज अपने स्वर्णिम मंजिल की चमक दमक लिए हुए है। महाशिवरात्रि पर प्रमोद तिवारी की संकल्पना से बाबा धाम में शुरू हुआ लोगों के बीच सदभावना का संदेश देने वाला राष्ट्रीय एकता महोत्सव भी रजत जयंती की स्वर्णिम उपलब्धि के साथ अग्रेतर कदम बढ़ाए हुए है। क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना के भी कई अभिनव प्रयास बाबा धाम की अलौकिक सौन्दर्यता को यहां निखार दे रहे है। उदाहरण के तौर पर लखनऊ गोमती के स्वरूप का यहां विधायक मोना के प्रयास से सई के किनारे रीवर फ्रन्ट अदभुत है। बाबा नगरी में सौर ऊर्जा की जगमगाहट व पैदल यात्री सेतु समेत अनेकशः पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं धार्मिक नगरी घुइसरनाथ जी के अनुपम सुसज्जा का द्योतक है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!