

दुमका हंसडीहा स्थित रेलवे स्टेशन के समीप रविवार सुबह मंडरातो बांध के पीड़ पर लगे चिलमिली के पेड़ से लटकता एक युवक के शव को हंसडीहा पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त रामगढ़ थाना क्षेत्र के भतुड़ीया बी पंचायत के गांव सरौता जवारी का निवासी अभिजीत हांसदा 21 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह खेत जोतने गये लोगों ने देखा कि एक युवक का शव चिलमिली के पेड़ में गमछा के सहारे लटका हुआ है शव के पास मृतक का चप्पल और बेग भी गिरा हुआ था। लोगों द्वारा घटना की सूचना हंसडीहा पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच शव को पेड़ से नीचे उतरवा और पंचनावा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की और से अबतक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है छानबीन के क्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये आत्महत्या है हालांकि पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा की ये हत्या है या आत्महत्या

