A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

नए बस स्टैंड पहुंचने के लिए 20 से ₹40 ज्यादा खर्च करने होंगे

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। गोपालगंज, वृंदावन, शनीचरी, शुक्रवारी, कृष्णगंज, तिलकगंज, परकोटा आदि बाढ़ के लोग जो पहले नजदीक होने कारण बस स्टैंड बिना ऑटो के ही पहुंच जाते थे अब उन्हें बस स्टैंड पहुंचने के लिए जेब ढीली करना पड़ेगी। भोपाल रोड स्थित बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए उन्हें प्रति सवारी ₹30 देने होंगे। इसी तरह शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लोगों को ऑटो से नए बस स्टैंड पहुंचने के लिए 20 से ₹40 तक लगेंगे।। पहले जो 10 से 20 रुपए में ही बस स्टैंड तक पहुंच जाते थे उनका खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा ऑटो बुक करने पर 100 से 200 रुपए तक देने होंगे। जिला ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी के साथ मुनियों के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री से मुलाकात कर दोनों नए बस स्टैंड तक सवारियों को लाने ले जाने के लिए ऑटो किराया निर्धारण की सूची सौंपी। उन्होंने यह भी कहा की सवारियों से ₹10 ही लिए जाएंगे।Screenshot 2024 0307 131233 9

Back to top button
error: Content is protected !!