A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन सम्बंधित पुर्व तैयारियों को लेकर लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

 

जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। पूर्व की भांति झंडोतोलन का समय 9:00 बजे पूर्वाह्न जगजीवन स्टेडियम भभुआ में होगा।तत्पश्चात समाहरणालय,जिला परिषद कार्यालय,विकास भवन अनुमंडल कार्यालय,भभुआ थाना एवं पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा जो समाहरणालय कैमुर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए जगजीवन स्टेडियम पर समाप्त होगा। शहर के कुल आठ स्थानों पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें पदाधिकारी नामित किए जाएंगे जो सम्मानित एवं गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर माल्यार्पण कार्यक्रम करेंगे।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का भी आयोजन किया जाएगा।परेड ग्राउंड में पूर्वाभ्यास, परेड निरीक्षण एवं ग्राउंड की व्यवस्था सही रखने का भी निर्देश दिया गया।तैयारी के दौरान भी पेयजल तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगे।परेड में जिला सशस्त्र बल, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी,सेफ,स्काउट एवं गाइड सहित स्कूली बच्चे भी भाग ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री सहध्यक्ष जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति कैमूर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा झंडा तोलन करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालय में झंडोतोलन करेंगे। बारिश की संभावना को देखते हुए स्टेडियम में वाटरप्रूफ पंडाल लगाए जाएंगे तथा अच्छी गुणवत्ता के साउंड सिस्टम,कॉलर माइक आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति करने के लिए विद्यालय की छात्राओं का चयन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा जो रीक्रिएशन क्लब में पूर्वाभ्यास की भी मॉनिटरिंग करेंगे।

 

महादलित टोला में झंडोतोलन का विशेष आयोजन

 

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगभग सारे 550 महादलित टोला में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके लिए जिला कल्याण पदाधिकारी कैमूर को निर्देश दिया गया है कि वे महादलित टोलों का चयन करके अविलंब सूची सामान्य शाखा को उपलब्ध कराएं। महादलित टोला में झंडा फहराने के दौरान सरकार की उपलब्धियां तथा समाज के मुख्य धारा से छूटे व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाने हेतु चलाए जा रहे सरकारी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया। प्रत्येक झंडातोलन के स्थान पर विकास मित्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा फैंसी फुटबॉल मैच

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्या 4:00 बजे फैंसी फुटबॉल जिला प्रशासन बनाम पब्लिक के बीच में तथा एक नियमित फुटबॉल मैच 4:30 बजे से मेजबान टीम जिले के बाहर के टीम के बीच जगजीवन स्टेडियम में संपन्न होगा। इसके लिए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को आवश्यकतानुसार व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्या 6:00 बजे से स्थानीय लिच्छवी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

 

बेहतरीन कार्य तथा उल्लेखनीय उपलब्धि वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का भी विचार किया गया। आम नागरिकों द्वारा यह विचार रखा गया की कला, संगीत,खेल कूद,चुनाव, कार्यालय, शिक्षा,पुलिस,शांति समिति आदि में बेहतरीन उपलब्धि व अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया किया जाए,जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति दी गई।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के बच्चों द्वारा जिले के लिच्छवी भवन में आयोजन किया जाएगा

 

स्टेडियम की साफ सफाई रंग रोगन आदि का कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

इस अवसर पर बंदोबस्त पदाधिकारी,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी गण,भूमि सुधार उपसमाहर्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारी पुलिस के पदाधिकारी तथा आम नागरिक शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!