A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

उपायुक्त ने किया बीबीएमकेयू का भ्रमण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी वीक

उपायुक्त ने किया बीबीएमकेयू का भ्रमण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी

धनबाद

दिनांक : 24 जुलाई

उपायुक्त ने किया बीबीएमकेयू का भ्रमण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने पूरे यूनिवर्सिटी परिसर और विभिन्न ब्लॉक में स्थित हॉल का निरीक्षण किया।

आगामी विधानसभा चुनाव में यूनिवर्सिटी में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, विधानसभा वार स्ट्रांग रूम, चुनाव के लिए मतदान सामग्री का डिस्पैच, चुनाव के बाद मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए रिसीविंग स्थल, वाहनों के सुगमता से प्रवेश एवं निकास मार्ग, मतगणना स्थल, पावर बैक अप, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को लेकर बारीकी से अध्ययन किया।

इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री संतोष गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, बीबीएमकेयू के कुलानुशासक डॉ अजीत कुमार, भवन प्रमंडल सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!